छठे राज्य वित्त आयोग की अवधि 31 अक्तूबर, 2022 तक बढ़ाने की अनुशंसा

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 17, 2021

शिमला    छठे हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग की तीसरी बैठक आज यहां आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग की अवधि 31 अक्तूबर, 2022 तक बढ़ाने की अनुशंसा की गई।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी केवल आलोचना के लिए आलोचना करती है : रणधीर

उन्होंने कहा कि जून, 2021 के अन्त तक सभी स्थानीय निकायों को यह प्रश्नावली भेज दी गई थी। इसके उपरांत से आयोग द्वारा स्थानीय निकायों से वांछित सूचना प्राप्त करने के लिए लगातार सम्पर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी तक लगभग 20 प्रतिशत स्थानीय निकायों से ही सूचना प्राप्त हो सकी है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर-नवम्बर, 2021 में हुए उप चुनावों में सम्बन्धित स्टाफ की ड्यूटी के कारण भी स्थानीय निकायों से यह सूचना प्राप्त करने में विलम्ब हुआ है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की

आज की बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल 31 दिसम्बर, 2021 से बढ़ाकर 31 अक्तूबर, 2022 करने की अनुशंसा प्रदेश सरकार से की गई है।सदस्य सचिव छठा राज्य वित्त आयोग एवं सलाहकार (योजना) डाॅ. बासु सूद ने आयोग के अध्यक्ष का स्वागत एवं बैठक का संचालन किया। बैठक में आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy

Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज

Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली

पहली बार सामने आया चीन की खुफिया एजेंसी का नाम, पूरा भारत हैरान !