Ashok Gehlot और Sachin Pilot के बीच हो गई सुलह! बंद कमरे में दोनों नेताओं के साथ राहुल की क्या हुई बात

By अंकित सिंह | Dec 20, 2022

राजस्थान कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक-ठाक नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच तकरार लगातार देखने को मिली। सार्वजनिक मंचों से भी अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर कई बड़े आरोप भी लगा दिए। दूसरे ओर से पलटवार भी किया गया। हालांकि, पार्टी के कार्यक्रमों में दोनों नेता एक मंच पर जरूर दिखाई देते थे। इन सबके बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान में है। राजस्थान में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव में कहीं ना कहीं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की तकरार पार्टी पर भारी पड़ सकती है। यही कारण है कि राहुल गांधी ने दोनों नेताओं से अकेले में बैठकर बातचीत की है।

इसे भी पढ़ें: लटके-झटके वाले बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, राहुल-सोनिया से कहा- आपको और मम्मी जी को...

पिछले दिनों भी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी दोनों नेताओं के बीच मतभेद को खत्म किए जाने के प्रयास किए गए थे। इसको लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर निशाना साधा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा था कि जनता कांग्रेस के भीतर की लड़ाई से त्रस्त हो चुकी है। एक कुर्सी पर बने रहना चाहता है जबकि दूसरा कुर्सी की आस में बैठा हुआ है। वहीं, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है”, इसलिए वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।” गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से भी ‘मोहब्बत की दुकान खोलने की’ अपील की। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाने वाले भाजपा के नेताओं के लिए यही उनका जवाब है।

प्रमुख खबरें

इतिहास रचने का अवसर, Nari Shakti Vandan Bill पर Vote से पहले PM Modi ने सभी दलों से मांगा समर्थन

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण

Shashi Tharoor का Modi सरकार पर बड़ा हमला, Delimitation को बताया Political Demonetisation