Kashmir में ऐतिहासिक लाल चौक बाजार के घंटा घर का कराया जा रहा है पुनर्निर्माण

By नीरज कुमार दुबे | Mar 10, 2023

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक बाजार को और खूबसूरत बनाने के लिए प्रसिद्ध घंटाघर के पुनर्निर्माण की पहल की है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इन दिनों घंटाघर के पुनर्निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। हम आपको बता दें कि इंजीनियर नवीनतम तकनीक से इसका पुनर्निर्माण कर रहे हैं। जब यह बन कर तैयार होगा तो नया घंटा घर समय, तापमान और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट प्रदर्शित करेगा। यह आसपास के बाजार की सुंदरता को भी बढ़ाएगा। बताया जा रहा है कि टावर को खूबसूरत रोशनी से जगमगाया जाएगा और इसकी ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि हमारा प्रयास है कि निर्माण कार्य के दौरान आसपास के लोगों को कम से कम परेशानी हो।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh Heavy Storm | उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान और बारिश ने ली 111 जानें, सीएम योगी ने राहत कार्यों के लिए झोंकी ताकत

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

Google का Game-Changer अपडेट: 25 करोड़ कारों में Android Auto बदलेगा ड्राइविंग का पूरा एक्सपीरियंस

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?