भोपाल में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 93.45 प्रतिशत, अब तक 36708 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से हुए ठीक

By दिनेश शुक्ल | Jan 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक पाए गए कुल 39281 में से 36708 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह भोपाल का रिकवरी रेट बढ़कर 93.45 प्रतिशत हो गया। अब तक 577 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। भोपाल में कोरोना की मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है। प्रदेश में भोपाल का रिकवरी रेट सबसे बेहतर है। भोपाल में आज तक 4 लाख 94 हजार से अधिक सैंपल लिए का चुके हैं जिसमें से 39281 लोगों की कोराना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इनमें से 36708 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा