Shehnaaz Gill के इन हेयरस्टाइल को वेस्टर्न लुक के साथ करें रीक्रिएट, हर कोई करेगा तारीफ

By अनन्या मिश्रा | May 22, 2023

शहनाज गिल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा हैं। हालांकि उनकी फैन-फॉलोइंग किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है। शहनाज गिल ने बिग-बॉस 13 में पार्टिसिपेट किया था। जिसके बाद उनके चुलबुले अंदाज को काफी पसंद किया गया था। वहीं बिग-बॉस में शहनाज और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया था। बता दें कि शहनाज गिल फैशन के मामले में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए एक्ट्रेस के बेस्ट हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। शहनाज गिल पर हर हेयर स्टाइल सूट करती हैं। ऐसे में किसी पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए आप भी शहनाज गिल के हेयरस्टाइल से टिप्स ले सकती हैं।

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने व्हाइट बालों की विग पहनकर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इस फोटो में वह किसी हॉलीवुड स्टार की तरह लग रही हैं। बता दें कि उनके फैंस ने शहनाज गिल के इस लुक्स की तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस से की है। ऐसे में अगर आप भी किसी फंक्शन में अपने लुक को पूरी तरह से चेंज करवाना चाहती हैं तो शहनाज के इस हेयरस्टाइल से टिप्स ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Outfit Idea: पूजा में स्टाइलिश और ब्यूटीफुल लुक के लिए कैरी करें ये आउटफिट्स, हर कोई करेगा तारीफ

वेवी लुक 

जब नीले कलर की ड्रेस में शहनाज गिल ने ब्लू आईशैडो के साथ वेवी हेयर में अपनी फोटो शेयर की तो उनके फैंस इस अंदाज पर फिदा हो गए। ऐसे में अगर आप भी किसी पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं। तो शहनाज गिल के इस लुक को आप रीक्रिएट कर सकती हैं। वेवी हेयर के साथ बोल्ड लुक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा।

ऐसे बनाएं बन

एक्ट्रेस शहनाज गिल का यह टॉप बन हेयर लुक आपके ऑफिस लुक के लिए बेस्ट है। एक्ट्रेस का ये हेयरस्टाइल वेस्टर्न वियर पर खूब फबेगा। इसके लिए आपको मैसी हेयर बन बनाना है। इस दौरान आप अपने ऑफिस लुक में सबसे अलग दिखेंगी। 

पोनीटेल

अगर आप अभी कॉलेज में हैं तो शहनाज गिल के इस हेयरस्टाइल को बना सकती हैं। इसके लिए आप बालों का फ्रिंज करवा सकती हैं। इसके बाद टॉप पर एक हाई पोनीटेल बनाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस लुक में हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

सिंपल हेयरस्टाइल

ऐसे तो शहनाज गिल पर हर आउटफिट और हर हेयरस्टाइल परफेक्ट लगता है। लेकिन अगर आप सिंपल हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप शहनाज के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। इसके बाद आप अपने बालों को जैल से चिपकाकर सीधी मांग निकाल लें। फिर सारे बालों को पीछे बांध लें। 

प्रमुख खबरें

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप