क्वारंटाइन में कैटरीना की कतल तस्वीरें देखकर बहलाएं अपना दिल... सोचे जल्द खत्म होगा लॉकडाउन

By रेनू तिवारी | Apr 13, 2020

घर पर है तो आप काफी कुछ कर सकते हैं हम आपकों दिखाते है बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैट की कुछ किलर लुक की तस्वीरें जो आपको उनका दीवाना बना देंगी। कैटरीना कैट आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आयी थी। इसके अलावा कैट एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई। 

 कैटरीना कैट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। लॉकडाउन के दौरान वह घर पर क्या-क्या कर इस सब की जानकारी वह सोशल मीडिया पर दे रही हैं। इस समय कैटरीना कैट अपनी पुरानी और हॉट तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रही है। कैटरीना की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर आप भी घर पर उनके जैसा मेकअप या लुक लेकर देख सकती है कि ये लुक आप पर कैसा लगेगा। बॉलीवुड की एक्ट्रेस से अधिकतर लड़कियां प्रभावित होती हैं उसके लिए ये अच्छा समय है ये जानने के लिए कि नॉर्मल लाइफ में सितारे कैसे रहते हैं।

यहां देखें कैटरीना कैफ की किलर तस्वीरें-

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण न बढ़े जिसके लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। 21 दिनों से लोग अपने घरों के अंदर बैठे हुए है। लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हां अभी दूसरे देशों जैसे भारत के हालात नहीं है क्योंकि सरकार ने सही समय पर फैसला किया और महामारी को बढ़ने से रोका है। माना जा रहा है लोकडाउन बढ़ने की भी संभावना है। तो ऐसे में आप परेशान न हो, बुरा वक्त है टल जाएगा, क्योंकि वक्त कभी स्थाई नहीं होता परिस्थितियां बदलती रहती है। तो आप भी इस समय अगर घर पर है तो ज्यादा मत सोचिए क्योंकि सोच कर कुछ मिलने वाला नहीं है। घर से बाहर निकले तो पुलिस खड़ी है स्वागत के लिए। इस लिए अच्छा है घर पर परिवार के साथ एंजोय करें। 

 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज