AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी में सीनियर असिस्टेंट के 32 पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Aug 05, 2025

अगर आप भी एविएशन विभाग में काम करने की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 05 अगस्त से शुरू होने वाली है। ऐसे में जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो वह इस भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स जान सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 05 अगस्त से शुरू होगी। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 26 अगस्त 2025 तक है। इन पदों पर आवेदन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशिल वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 32 पदों को भरा जाएगा।

योग्यता

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी योग्यता का होना जरूरी है। सीनियर असिस्टेंट पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

वैकेंसी डिटेल्स

सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लैंग्वेज) - 1 पद

सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) - 10 पद

सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 21 पद

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 36,000 से 1,10,000 रुपए तक हर महीने मिलेंगे।

एप्लिकेशन फीस

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1000 रुपए भुगतान करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन को कोई भी आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

प्रमुख खबरें

Su-57 Fighter Jet | पुतिन ने भारत को दिया पांचवीं पीढ़ी की तकनीक और सोर्स कोड का ऑफर, जानें क्यों FGFA से पीछे हटा था भारत

US-Cuba Sanctions | क्यूबा पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा एक्शन! राष्ट्रपति Miguel Diaz-Canel और कास्त्रो परिवार पर अमेरिका ने लगाए कड़े प्रतिबंध

World Environment Day | पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, हरित क्षेत्र और वन्यजीवों की आबादी में हुआ रिकॉर्ड इजाफा

सूरत और दमन को बड़ी सौगात! प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास