BPSC Jobs 2025: बिहार में इंजीनियरों के लिए सहायक अभियंता के पदों पर निकली भर्ती, 28 मई तक करें आवेदन

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2025

नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक, विद्युत) के पदों पर भर्ती निकली है। पदों की टोटल वैकेंसी 1024 है। बता दें कि यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के एक सुनहरा मौका है, जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इन पदों पर 30 अप्रैल 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं। ऐसे में अगर आप इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक हैं, तो आप 28 मई तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस भर्ती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

महत्वपूर्ण डेट्स और प्रोसेस

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट- 28 मई 2025

यह आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। वहीं आवेदन की दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा।

वैकेंसी

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 1024 असहायक अभियंता पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिनमे से सहायक अभियंता 984 पद हैं, जिनमें से 324 पद महिला के लिए हैं। वहीं 36 सहायक अभियंता (यांत्रिक) 36 पद हैं। जिनमें से 8 पद महिला के लिए शामिल हैं। वहीं सहायक अभियंता (विद्युत) के 4 पद हैं।

क्वालिफिकेशन

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री फुल टाइम कोर्स की होनी चाहिए। वहीं आप आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

आयु सीमा

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। वहीं आयु की गणना 01 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य उम्मीदवारों की फीस - 750 रुपए

बिहार के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की फीस - 200 रुपए

बिहार के स्थायी निवासी सभी आरक्षित और अनारक्षित महिला उम्मीदवारों की फीस - 200 रुपए

दिव्यांग अभ्यर्थियों की फीस - 200 रुपए

अन्य उम्मीदवारों की फीस - 750 रुपए

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर bpsc.bihar.gov.in जाएं।

फिर होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

अब रजिस्ट्रेशन करें।

इसके बाद लॉग इन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

एप्लिकेशन फॉर्म को चेक करने के बाद आवेदन फीस जमा करें।

अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

Scholarship News and Update in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे

Botad District Court ने ट्रेन पटरी से उतारने की साजिश में दो दोषियों को उम्रकैद दी

Meerut में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला मतपाल गिरफ्तार, मार्कशीट बरामद

उत्तर-पश्चिम Delhi में कारोबारी के आवास पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह की जांच