एम्स ऋषिकेश में निकली भर्ती, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन, जानें आवेदन की तिथि

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 23, 2025

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने एनएमएचएस सर्वेक्षण कॉर्डिनेटर और एनएमएचएस सर्वेक्षण क्षेत्र डेटा कलेक्टर रिक्तियों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है।

एम्स ऋषिकेश भर्ती 2025 में उम्मीदवार के लिए पात्रता मानदंड

एनएमएचएस सर्वेक्षण कॉर्डिनेटर

उम्मीदवारों के पास सार्वजनिक स्वास्थ्य, मनोविज्ञान, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, ग्रामीण विकास या संबंधित क्षेत्रों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

एनएमएचएस सर्वेक्षण क्षेत्र डेटा कलेक्टर

जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहा है, उसके पास मनोविज्ञान, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, ग्रामीण विकास या संबंधित क्षेत्रों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

 आयु की सीमा

एम्स की इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार 40-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नौकरी की भूमिका और जिम्मेदारियां

एनएमएचएस 2 सर्वेक्षण कॉर्डिनेटर

 आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कार्य भूमिका में सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर क्षेत्र योजना में डेटा संग्रह करना शामिल है। प्रतिदिन डेटा संग्रह की निगरानी करें और सर्वेक्षण गतिविधि की स्थिति लॉग बनाए रखें, साथ ही सर्वेक्षण की प्रगति पर नजर रखें, फ़ील्ड गतिविधियों की निगरानी करें और स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखें। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन नियमित रूप से डाटा बैकअप भी सुनिश्चित करना होगा। उन्हें निर्दिष्ट प्रारूपों के अनुसार दैनिक, साप्ताहिक और मासिक रिपोर्ट तैयार करनी होगी पूर्णता के लिए डेटा जांच/संपादन करना होगा।

एनएमएचएस 2 फील्ड डेटा कलेक्टर

 चयनित उम्मीदवारों को फील्ड डेटा संग्रह की योजना बनाने और डेटा संग्रह के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क करने की आवश्यकता होती है। उन्हें योजना के अनुसार क्षेत्र में डेटा संग्रह करना होगा और प्रतिदिन डेटा बैकअप सुनिश्चित करना होगा।

कितनी होगी सैलरी

-एनएमएचएस सर्वेक्षण कॉर्डिनेटर के लिए 55,000 हजार रुपये सैलरी होगी साथ ही (स्थानीय यात्रा भत्ता अतिरिक्त) मिलेगा।

-एनएमएचएस सर्वेक्षण क्षेत्र डेटा कलेक्टर के लिए 45,000 रुपये की सैलरी होगी साथ ही (स्थानीय यात्रा भत्ता अतिरिक्त) मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प