स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए भर्तियां की जा रही --स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

चंडीगढ़ स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए भर्तियां की जा रही है और इसी कड़ी में 980 नए डॉक्टरों को भर्ती करने के लिए मंजूरी सरकार द्वारा दी गई है और भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें: नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगाः मुख्यमंत्री मनोहर लाल

विज ने कहा कि स्टाफ नर्स की 1584 पदों की परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है और पदों की चयन प्रक्रिया जारी है। इसी प्रकार, नेत्र नेत्र साहयक के 66, रेडियोग्राफर के 197, लैब टेक्नीशियन के 307, लैब सहायक के 28, ओटीए के 100, एमपीएचडब्ल्यू फीमेल के 432, दंतक स्वस्तिककर्मी से 29, डायटिशियन के 23 पदों की परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है और पदों की चयन प्रक्रिया जारी है। इसी प्रकार टीबीएचसी के 8, सोशल वर्कर के 33, फिजियोथैरेपिस्ट के 92 और क्लास-4 के 1782 पदों पर चयन प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने कहा कि इन पदों की भर्ती होने के पश्चात विभिन्न अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने में सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने के लिए पूरे हरियाणा की मैपिंग की जाएगी जिसके तहत हर उस क्षेत्र में समानांतर रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी जहां उनकी जरूरत होगी। श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें: खाली छोड़ी ओएमआर शीट्स की हो रही जांच: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

विज ने कहा कि गांव भादसों की जनसंख्या 27770 के आसपास है, इसी प्रकार गांव बयाना की जनसंख्या 35780 के आसपास है इसलिए यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के बारे में अभी तक सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए गांव की जनसंख्या एक लाख से ऊपर होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु विधानसभा में शराब की बोतलों पर अतिरिक्त 10 रुपये की वसूली को लेकर सत्ता पक्ष और द्रमुक भिड़े

नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में बाढ़ से 933 कर्मी लापता, 600 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ में शवों की शिनाख्त बनी चुनौती, पोखरा अस्पताल में एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की