जम्मू-कश्मीर में पुलिस कांस्टेबल के 4,000 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

जम्मू। चार साल से अधिक के इंतजार को खत्म करते हुए जम्मू कश्मीर गृह विभाग ने पुलिस कांस्टेबल के 4,000 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए सेवा चयन बोर्ड से कहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिये पिछली बार 2019 में विज्ञापन दिया गया था। अब लगभग 4,022 पदों का विज्ञापन दिया जा रहा है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा इससे विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने और शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन की क्षमता को मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Kashmir में खूब प्रचलित हैं Copper Utensils, Kalai Coating से बढ़ जाती है तांबे के बर्तनों की सुंदरता

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल जम्मू-कश्मीर के समग्र सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने में योगदान देगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। प्रवक्ता ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत