Red Bangle Styling Tips: लाल चूड़ियों को दें नया Twist, ये 3 कलर कॉम्बिनेशन हैं Super Hit

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 07, 2026

सुहागिन महिलाओं के हाथों की शोभा बढ़ाते लाल चूड़ियां। गौरतलब है कि हमारे यहां भारतीय घरों में शादीशुदा महिलाएं लाल चूड़िया जरुर वियर करती है। इनको पहनना काफी शुभ माना जाता है। शादी हो या किसी फंक्शन या फिर तीज-त्योहार के दौरान लाल चूड़ियां जरुर पहनी जाती है। अक्सर महिलाओं के साथ होता है कि रेड कलर के साथ कौन से मैचिंग कलर की चूड़ियां लें, ये नहीं समझ आता है। इस लेख हम आपको बताएंगे कि कैसे आप लाल चूड़ियों के साथ कुछ हटके कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ पहन सकती हैं। देखें ये दमदार आइडियाज।

ग्रीन के साथ पहनें लाल चूड़ियां

ग्रीन और रेड कलर कॉम्बिनेशन तो सोने पर सुहागा जैसा है। शादी,फंक्शन या फिर किसी भी फेस्टिवल के दौरान इस कॉम्बिनेशन को महिलाएं ट्राई करें। अगर आप हरे रंग का सूट या साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ लाल रंग की चूड़ियां बेहद सुंदर लगती हैं और हाथों की रौनक बढ़ा देती हैं। लुक को और आकर्षक बनाने के लिए आप लाल चूड़ियों के बीच-बीच में एक-दो गोल्डन चूड़ियां भी पहन सकती हैं, जिससे आपकी कलाई और ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगी।

रॉयल ब्लू के साथ खूब अच्छी लगेंगी लाल चूड़ियां

गौरतलब है कि रॉयल ब्लू कलर अपने राजसी वाली फीलिंग के लिए जाना जाता है। अगर आफ नीले रंग का कोई आउटफिट वियर कर रही हैं, तो उसके साथ रॉयल ब्लू और लाल चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं। यह दिखने में भी काफी अलग और सुंदर दिखता है। डार्क ब्लू या नेवी ब्लू आउटफिट के साथ ये कॉम्बिनेशन आउटफिट में चार चांद लगा देगा।

ब्लैक के साथ पहनें लाल चूड़ियां

यदि आपको बोल्ड और आकर्षक लुक पसंद है, तो ब्लैक और रेड का कॉम्बिनेशन आपके स्टाइल को और निखार सकता है। यह रंगों की जोड़ी हमेशा से क्लासिक मानी जाती है। ऐसे में यदि आप काले रंग का सूट, साड़ी या कुर्ती पहन रही हैं, तो उसके साथ लाल और काली चूड़ियां पहनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कॉन्ट्रास्ट आपके पूरे लुक को और ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक बना देगा।

इन बातों का रखें ध्यान

- चूड़ियां हमेशा दो या 3 रंग का कॉम्बिनेशन वाली ही पहनें।

- चूड़ियों को पहनने के बाद अलग करके रख दें।

- चूड़ियों को हमेशा डिब्बे में बंद करके ही रखें।

प्रमुख खबरें

Toyota Rumion MPV हुई सस्ती, नया Entry-Level मॉडल सिर्फ 9.56 लाख में लॉन्च

नारी शक्ति का नया युग और वास्तविक चुनौतियां

Tamil Nadu की सियासत में हलचल! Actor Vijay ने खोले वादों के पत्ते, DMK-AIADMK की बढ़ी टेंशन?

अमेरिका-इज़रायल, ईरान के भीषण युद्ध से तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर दुनिया