Karnataka में 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की Red Sandalwood की लकड़ी जब्त, पांच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

कर्नाटक में अंतरराज्यीय तस्करी के दो मामलों का भंडाफोड़ कर 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की लाल चंदन की लकड़ी जब्त की गई और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह जब्ती एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। शहर के पुलिस प्रमुख सीमांत कुमार सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हुलीमावु पुलिस थाने और आर टी नगर पुलिस थाने की सीमा के पास लाल चंदन की लकड़ी जब्त की गई है, जिसकी कीमत क्रमश: एक करोड़ रुपये और 75 लाख रुपये है।

दोनों ही मामलों में माल आंध्र प्रदेश से लाया जा रहा था। एक मामले में यह तमिलनाडु जा रहा था, जबकि दूसरे मामले में गंतव्य बेंगलुरु था। दोनों मामलों के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुल चार वाहन जब्त किए गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें