Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition लॉन्च, जानिए सभी फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

Xiaomi के सब ब्रांड रेडमी ने दो नए फोन लॉन्च किए हैं। Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition को लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, LPDDR5 रैम और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। फोन्स में सेल्फी के शौकीनों के लिए पॉप अप कैमरा दिया गया है। दोनों ही हैंडसेट में 4,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइये जानते हैं इन फोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

 

इसे भी पढ़ें: बेस्ट सेल्फी के लिए ये हैं बेहतरीन कैमरे से लैस स्मार्ट फोन

Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition लॉन्च, चार रियर कैमरों से हैं लैस


Redmi K30 Pro के स्पेसिफिकेशन


- रेडमी के30 प्रो और रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलते हैं। 

- इन दोनों ही फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले है। 

- दोनों ही फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR5 RAM दिया गया है। हालांकि रेडमी के30 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में LPDDR4X रैम और UFS 3.0 स्टोरेज है।

- कैमरे की बात करें तो Redmi K30 Pro चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX686 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

- Redmi K30 Pro Zoom Edition के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 3 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। लेकिन इसमें मैक्रो कैमरे की जगह 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। 

- इन दोनों ही फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।

- शाओमी के इन दोनों ही फोन में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी है। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। 

- दोनों ही हैंडसेट 4,700 एमएएच बैटरी के साथ आते हैं और ये 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 

- स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन शामिल हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Mi 10 भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च, ये होंगे फीचर्स

Redmi K30 Pro की कीमत

रेडमी के30 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (करीब 32,500 रुपये) है। वहीं, 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 3,399 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। फोन के प्रीमियम 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (करीब 40,000 रुपये) होगी।


Redmi K30 Pro Zoom Edition की कीमत CNY 3,799 (करीब 41,000 रुपये) से शुरू होगी। इस दाम में 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आएगा। स्मार्टफोन के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 3,999 (करीब 43,000 रुपये) होगी। ये दोनों फोन भारत में कब लॉन्च होंगे इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

क्या Pregnancy के Last Month में Driving करना Safe है? एक्सपर्ट Doctor से जानें पूरा सच

Share Market Sensex Down | बजट धमाका या निराशा? भाषण खत्म होते ही सेंसेक्स 1,100 अंक टूटा, निफ्टी में भी कोहराम

Budget 2026: Sarnath, Hastinapur समेत 15 Heritage Sites का होगा कायाकल्प, चमकेगा Buddhist Circuit

Budget 2026 के बाद Black Sunday? Sensex 1600 अंक लुढ़का, Nifty भी धड़ाम, Investors के डूबे लाखों करोड़