रेडमी का मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत

By शैव्या शुक्ला | Aug 13, 2020

चीन की फेमस मोबाइल निर्माता शाओमी कंपनी ने हाल ही में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। जिसमें दमदार शाओमी एमआई10 सीरीज़ के साथ ही रेडमी के30 अल्ट्रा मार्केट में उतारा है। रेडमी कंपनी के इस मिड-रेंज फोन में पॉप-अप कैमरा के साथ-साथ 5जी जैसे कई फीचर्स उपलब्ध है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए फोन के चार वैरियंट्स लॉन्च किए हैं। फिलहाल इसके ज्यादा फीचर्स सामने नहीं आए हैं। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मिड-रेंज फोन अन्य पॉप-अप सेल्फी वाले कैमरा स्मार्टफोन्स के मुकाबले अच्छा साबित हो सकता है।  

  

तो आइये गौर फरमाते हैं रेडमी के30 अल्ट्रा पर और जानतें हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस-

रेडमी के30 अल्ट्रा के फीचर्स-

रेडमी के इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह 6.67-इंच (1080 X 2400) की अमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट और एचडीआर10 को सपोर्ट करता है। इस फोन में 8 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज उपलब्ध है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 7 एनएम मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ का प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में साउंड के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

रेडमी के30 अल्ट्रा का कैमरा-

इस मोबाइल फोन में फोटॉग्रफी के लिए आपको क्वॉड-कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें एक 64 एमपी का प्राइमरी कैमरा है, दूसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है। और साथ ही में आपको एक 5 एमपी का मैक्रो लेंस मिल रहा है और फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। इसके अलावा इस रेडमी के30 फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा भी मिल रहा है।

रेडमी के30 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन्स-

रेडमी के30 अल्ट्रा के हाइलाइट की बात करें तो इसमें 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह 1 घंटे से कम में ही फुल चार्ज हो जाता है। यह एक 5जी स्मार्टफोन है जो ड्यूल सिम 5जी सपॉर्ट करता है। ये स्मार्टफोन ग्राहकों को तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा जिसमें पहला है मिडनाइट ब्लैक, दूसरा मूनलाइट वाइट और तीसरा मिंट ग्रीन कलर। 

रेडमी के30 अल्ट्रा के वैरिएंट व कीमत-

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के चार वैरियंट लॉन्च किए हैं। जिसकी कीमत की बात करें तो पहले मॉडल 6 जीबी+128 जीबी को आप 21,500 में खरीद सकते हैं, दूसरा मॉडल है 8 जीबी+128 जीबी जो लगभग 23,600 रुपये का है। और तीसरा वैरिएंट है 8 जीबी+256 जीबी जिसकी कीमत है करीब 26,800 रुपये व आखिरी वैरियंट 8 जीबी+512 जीबी को आप 29,000 रुपये में खरीद सकेंगे। इस स्मार्टफोन की सेल चीन के बाज़ार में 14 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा