Redmi Note 8 Pro भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 64 मेगापिक्सल का कैमरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

Xiaomi ने अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को भारत में उतार दिया है। रेडमी नोट 8 प्रो का लोगों को काफी इंतजार था जो कि अब खत्म हो चुका है। रेडमी 8 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इतना ही नहीं फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में गेमिंग का खास तौर पर ध्यान रखा गया है और इसीलिए इस फोन में हीलियो जी90टी प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग तकनीक दी गई है। फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है। आइये जानते हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में।

इसे भी पढ़ें: दो रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi 8, जानिए फीचर्स और कीमत

Redmi Note 8 Pro के स्पेसिफिकेशन

- रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। 

- फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

- रेडमी के इस फोन में मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। 

- फोन में 8 जीबी तक रैम दी गई हैं। 

- रेडमी नोट 8 प्रो गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। 

- फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है।

- कैमरे की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। 

- फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

- इसमें बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

- कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। 

इसे भी पढ़ें: तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A20s, जानिए स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 8 Pro की कीमत

रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। फोन गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक रंग मिलेगा। रेडमी नोट 8 प्रो की बिक्री 21 अक्टूबर से दोपहर 12 बजे से अमेज़न इंडिया और शाओमी की वेबसाइट पर शुरू होगी। रेडमी नोट 8 प्रो को ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार