TikTok पर प्रतिबंध का खतरा मंडराते ही RedNote यूएस ऐप्पल ऐप स्टोर पर सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बना

By रितिका कमठान | Jan 16, 2025

अमेरिका में जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और चाइनीज ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने वाला है। इस प्रतिबंध को देखते हुए अब अमेरिकी सोशल मीडिया यूजर्स ने चीनी सोशल मीडिया ऐप ज़ियाओहोंगशु यानी रेडनोट डाउनलोड करना शुरू कर दिया है।

अमेरिका में टिकटॉक यूजर्स का कहना है कि वे रेडनोट पर स्विच कर रहे हैं, क्योंकि इस रविवार को टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। टिकटॉक को अमेरिका में पूरी तरह से 19 जनवरी को प्रतिबंध लगाया जा सकता है। टिकटॉक प्लेटफ़ॉर्म को अपनी चीन स्थित मूल कंपनी, बाइटडांस के साथ संबंध तोड़ने या अपने अमेरिकी संचालन को बंद करने के लिए मजबूर करता है। हालाँकि इस फेमस शॉर्ट फ़ॉर्म वीडियो ऐप को यूएस सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतिम समय में राहत दी जा सकती है।

ज़ियाओहोंगशु या रेडनोट ऐप के बारे में जानें

टिकटॉक की तरह हीज़ियाओहोंगशु भी एक ऐसा ऐप है जहां यूजर्स को शॉर्ट फॉर्म वीडियो बनाने का मौका मिला है जो इसे ई-कॉमर्स के साथ जोड़ता है। इस ऐप को वर्ष 2013 में चीन में लॉन्च किया गया था। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस ऐप ने चीन और अन्य चीनी प्रवासी क्षेत्रों, जैसे मलेशिया और ताइवान में लोकप्रियता हासिल की है। इस ऐप को 300 मिलियन एक्टिव यूजर्स है। इन यूजर्स में अधिकतर युवा महिलाएं शामिल हैं जो आमतौर पर इसे प्रोडक्ट, यात्रा और रेस्तरां की फीडबैक के साथ-साथ मेकअप और त्वचा की देखभाल संबंधी ट्यूटोरियल के लिए एक सर्ज इंजन के तौर पर उपयोग कर रही हैं।

अमेरिकी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का कहना है कि वे टिकटॉक प्रतिबंध के विरोध के रूप में ज़ियाओहोंगशु पर स्विच कर रहे हैं, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है “लिटिल रेड बुक”। कुछ लोगों ने कहा है कि अगर टिकटॉक पर प्रतिबंध लागू होता है, तो वे विरोध के तौर पर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे मेटा के स्वामित्व वाले ऐप का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे। एनबीसी के अनुसार, मेटा ने 2022 में टिकटॉक को बदनाम करने के लिए एक रिपब्लिकन लॉबिंग फर्म को पैसे दिए थे और अगर टिकटॉक पर प्रतिबंध लागू होता है, तो उसे नए यूजर्स मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Kolkata Police जांच: पूजा पंडाल में बारिश से बचने के लिए निकास द्वार पर जुटी महिलाओं की भीड़ से मची थी भगदड़

Maharashtra Police ने मीरा भायंदर में देह व्यापार रैकेट पकड़ा, महिला एजेंट अरेस्ट

UP Government Job Rules | सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक आंदोलनों में शामिल पाए जाने वालों को उत्तर प्रदेश सरकार में नहीं मिलेगी नियुक्ति

Kolkata Durga Puja Stampede Accident | अचानक बारिश, एग्जिट गेट पर महिलाओं की हिचकिचाहट और अफ़वाह बनीं 19 मौतों की मुख्य वजह