संसद पर हमले का जिक्र करते हुए स्वाति ने लगाया नया आरोप, कहा- आतिशी के माता-पिता के थे एसएआर गिलानी से संबंध

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता पर अफ़ज़ल गुरु से संबंध होने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि आतिशी के माता-पिता के एसएआर गिलानी से घनिष्ठ संबंध थे, जो 2001 के संसद हमले के मामले में आरोपी था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। स्वाति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतिशी मर्लेना के माता पिता के SAR Geelani के साथ गहरे संबंध थे। 

इसे भी पढ़ें: आतिशी के CM होने पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल, बोलीं- उनके माता-पिता आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़े

इससे एक दिन पहले स्वाति ने दावा किया था कि दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री चुनी गईं आप नेता आतिशी एक ‘कठपुतली’ मुख्यमंत्री होंगी। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आप आदमी पार्टी (आप) नेता दिलीप पांडे ने कहा कि अगर स्वाति मालीवाल को थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें उच्च सदन की सीट छोड़ देनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।