दर्शकों को लौटाए जा रहे टिकट के पैसे, RCB vs LSG मैच को लेकर आया बड़ा अपडेट

By Kusum | May 09, 2025

आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते 9 मई को लखनऊ में होने वाला आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच भी स्थगित हो गया है। इसके बाद आरसीबी और एलएसजी मैच के टिकटों के पैसे लौटाए जा रहे हैं। लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक आज और स्टेडियम के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा सभी 10 फ्रेंचाइजी और प्रमुख हितधारकों को इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है। 

जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में रद्द होने के बाद से मौजूदा आईपीएल के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी मैच तुरंत प्रभाव से एक हफ्ते के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। पहले ये बताया गया था कि आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि नए कार्यक्रम और टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में सूचना समय आने पर दी जाएगी। इससे पहले संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के साथ हालात की व्यापक समीक्षा की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस