12वीं पास के लिए Bihar Police में बड़ा मौका, Havaldar Clerk Bharti के लिए तुरंत करें Apply

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 02, 2026

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की हैं। बड़ी खुशखबरी! बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 02 जनवरी से शुरू कर दी गई है। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो आवेदन जल्द ही करें। आपको बता दें कि, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हवलदार क्लर्क के कुल 64 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 02 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना जरुरी है। इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में कक्षा दसवीं के स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित नहीं किए जाएंगे।

पीईटी परीक्षा का पैटर्न

आपको बता दें कि, शारीरिक दक्षता परीक्षा भी 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पुरुष कैंडीडेट को 6 मिनट के अंदर 1.6 किलोमीटर दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट के अंदर एक किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा, 25 अंकों के लिए गोला फेंक और 25 अंको के लिए ऊंची कूद का आयोजन किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए सभी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। 

प्रमुख खबरें

पति के साथ होटल गई मुस्कान, अचानक गिरी और... CCTV Footage Viral, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Imran Khan की तीन बहनों की detention 30 दिन और बढ़ी, Lahore High Court ने निपटाई अर्जी

मुफ्त चावल पॉलिश कर बेचने का आरोप, AIADMK ने TVK सरकार की 30 रुपये स्कीम पर खड़े किए सवाल

JDU से बाहर होते ही Anant Singh का तीखा हमला: नीतीश कुमार के बिना पार्टी का कोई वजूद नहीं