जईई-एडवांस्ड का पंजीकरण एक बार फिर टाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड के लिए पंजीकरण जेईई-मेन्स परिणामों की घोषणा में देरी के कारण सोमवार को फिर से स्थगित कर दिया गया। इसके आधार पर आईआईटी में दाखिले होते हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर, इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा आयोजित कर रहा है और इसने पंजीकरण के लिए नई तारीख की घोषणा नहीं की है और विद्यार्थियों से इंतजार करने को कहा है। जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा तीन अक्टूबर को होनी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जेईई-मेन्स का परिणाम कल (मंगलवार) या बुधवार तक घोषित किया जाएगा।” इस साल से, जेईई-मेन्स का आयोजन साल में चार बार किया जा रहा है ताकि छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का मौका मिल सके। पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था।

अगले चरण अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किए गए थे, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के विनाशकारी प्रभाव को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा संस्करण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था।

प्रमुख खबरें

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया