गृह ज्योति मुफ्त बिजली योजना के तहत पंजीकरण 15 जून से शुरू होगा, कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2023

बेंगलुरु। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की ‘गृह ज्योति योजना’ की शुरुआत के दो दिन बाद कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री के. जे. जॉर्ज ने बुधवार को कहा कि इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए 15 जून से पंजीकरण शुरू होगा। जॉर्ज कहा कि जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें राज्य सरकार के ‘सेवा सिंधु’ पोर्टल पर 15 जून से पांच जुलाई तक पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को इसके लिए साक्ष्य अपलोड करना होगा कि वे संबंधित मकान के निवासी हैं।

इसे भी पढ़ें: किसे मारा जा रहा ये सवाल नहीं, बल्कि वहां मारा जा रहा जहां सबसे अधिक सुरक्षा है, सिविल कोर्ट के बाहर गोलीबारी पर अखिलेश ने साधा निशाना

अगर यह 200 यूनिट से कम हुई तो अन्य 10 प्रतिशत को इसमें जोड़ दिया जाएगा। यह औसत खपत मुफ्त होगी और शेष 200 यूनिट तक की खपत पर शुल्क लगेगा। मान लीजिए अगर कोई उपभोक्ता औसतन 150 यूनिट बिजली खर्च करता है तो वह (महिला/पुरुष) 165 यूनिट बिजली मुफ्त पाने के योग्य होगा। 200 यूनिट से अधिक की खपत पर शुल्क लगेगा। मंत्री के अनुसार राज्य में 2.16 करोड़ उपभोक्ता ऐसे हैं जो 200 यूनिट से कम बिजली खर्च करते हैं जबकि सिर्फ दो लाख उपभोक्ता ही 200 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करते हैं। जॉर्ज ने कहा कि घरेलू बिजली की औसत खपत 53 यूनिट है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन