Delhi University Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी में फेज 2 एडमिशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, यहां चेक करें डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Jul 08, 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी और इससे संबंद्ध कॉलेजों के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से 08 जुलाई 2025 दूसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट कर दिए गए हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर प्रोग्राम और कॉलेज की प्रिफरेंस सिलेक्ट कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 जुलाई 2025 है। 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

डीयू एडमिशन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबके पहले ऑफिशियल पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।

फिर वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

अब पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरें फिर रजिस्ट्रेशन करें।

इसके बाद अन्य डिटेल भरके कॉलेज और कोर्स का चुनाव करें।

अब शु्ल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लें।

एप्लीकेशन फीस

CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ अनरिजर्व, ओबीसी-एनसीएल और EWS कैटेगिरी के छात्रों को 250 रुपए फीस और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क जमा करने होंगे। बीएफए पाठ्यक्रम के लिए छात्रों को 400 रुपए एडिशनल फीस और ईसीए और खेल अधिसंख्य कोटा के लिए 100 रुपए एडिशनल फीस जमा करनी होगी।

सीट अलॉटमेंट

फर्स्ट और सेकेंड राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद फर्स्ट सीट अलॉटमेंट 15 जुलाई 2025 को जारी होगा। इस दौरान जिन भी स्टूडेंट्स को सीट आवंटित की जाएगी। उनको निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करने के बाद एडमिशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।

प्रमुख खबरें

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में