नियमित सेक्स करने से बढ़ेगी इम्युनिटी पावर! रिसर्च में सामने आए चौंका देने वाले तथ्य

By एकता | Dec 21, 2021

जब सेक्स की बात आती है, तो लोग इसके बारे में खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं। लेकिन कमरे के भीतर क्या होता है? यह सभी जानते हैं। पर क्या आपको पता है कि नियमित सेक्स करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। नियमित सेक्स के फायदों की बात करें तो यह तनाव के स्तर को कम करने से लेकर कैंसर और दिल के दौरे के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं। इसी बीच सेक्स को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है। जिसके मुताबिक सेक्स करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, कोरोना महामारी के दौर में सभी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में इस रिसर्च के बारे में जानना आप लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ मिलकर की जा सकती हैं यह फिटनेस एक्सरसाइज

बेहतर और हेल्दी जीवन के लिए डॉक्टर हफ्ते में 2 से 3 दिन एक्सरसाइज करने की सलाह देता हैं। वहीं विशेषज्ञों की माने तो अगर आप नियमित एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो सेक्स एक्सरसाइज का अच्छा विकल्प बन सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन ने पाया गया है कि 50 वर्ष से कम आयु के पुरुष जो हफ्ते में कम से कम दो बार सेक्स करते हैं, उनमें हृदय रोग का खतरा कम होता है। वहीं आर्काइव्स ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर में प्रकाशित शोध से पता चलता है कि बार-बार सेक्स करने से महिलाओं की याददाश्त में सुधार हो सकता है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है