हाई बीपी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोज़ाना करें यह 5 योगासन

By प्रिया मिश्रा | Aug 06, 2021

आजकल के समय में बुजुर्ग ही नहीं युवा भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। बदलती जीवनशैली और गलत खानपान हाई ब्लड प्रेशर के मुख्य कारण हैं। हालाँकि, अत्यधिक तनाव, सुस्त जीवनशैली, खाने में सोडियम की अधिक मात्रा, मोटापा, धूम्रपान आदि के कारण भी हाई बीपी की समस्या हो सकती है। हाई बीपी के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी घातक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ज्यादातर लोग हाई बीपी के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन इनके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। अगर आप हाई बीपी की समस्या से छुटकारा पाना  चाहते हैं तो नियमित योग से आपको लाभ होगा। आज के इस लेख में हम आपको हाई बीपी की समस्या से छुटकारा पाने के योगासन बताने जा रहे हैं- 

इसे भी पढ़ें: खून पतला करने के लिए अपनाएं यह उपाय, नहीं होगी दिल की समस्या

उत्तानासन

इस आसान को करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं और लंबी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। अब आगे की ओर झुककर दोनों हाथों से जमीन को स्पर्श करने का प्रयास करें। इस दौरान आपके घुटने सीधे होने चाहिए। कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहें। फिर हाथों को ऊपर ले जाएं और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं। इस प्रकार एक चक्र पूरा हो जाएगा। इस आसान के 4-5 चक्र किए जा सकते हैं।

बालासन 

इस आसान को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। ध्यान रखें कि आपके घुटने आपस में सटे हुए और पैर नितम्बों के ऊपर टिके हुए हों। अब शरीर को आगे की ओर झुकाते हुए, धीरे-धीरे सिर ज़मीन से लगाएं। अब दोनों हाथों को सिर से लगाते हुए आगे की ओर सीधा रखें और हथेलियों को ज़मीन से लगाएं। इस अवस्था में कम से कम 30 सेकेंड तक रहें। इस आसान को 4-5 बार दोहराएँ। 

विपरीत करणी 

इस आसान को करने के लिए  इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक योगा मैट को फर्श पर बिछा के उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथ और पैरों को जमीन पर सीधा रखें। अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और अपने ऊपर के शरीर को फर्श पर ही रहने दें। अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री कोण तक ऊपर उठाएं। आप आराम पाने के लिए अपने कूल्हों के नीचे कोई तकिया या कंबल को मोड़ के रख लें। सुनिश्चित करें कि आपकी पीठ और सिर फर्श पर आराम कर रहे हैं। अब अपनी आंखों को बंद करें और इस स्थिति में आप कम से कम तीन से पांच मिनट के लिए रुकें।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन के बिना पित्ताशय की पथरी का इलाज करें कुछ इस तरह

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर सीधा बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक-दूसरे से सटाकर रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान आपकी कमर बिल्कुल सीधी रहनी चाहिए। अब झुककर दोनों हाथों से अपने पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए और पैर भी जमीन से सटे हुए होने चाहिए।

सेतुबंधासन 

इस आसान को करने के लिए ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाएं। हाथ को शरीर से सटा कर और हथेलियों को ज़मीन से लगा कर रखें। फिर धीरे-धीरे नितंबों, कमर और पीठ के सबसे ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। इस अवस्‍था में 3 से 5 मिनट तक रहें। सांस छोड़ते हुए आसन से बाहर आ जाएं।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Naxalism Eradication 2026 | बस्तर की धरती से उखड़ने वाली हैं नक्सलियों की जड़ें! विदा होगा गन और ग्रेनेड का दौर, डिप्टी सीएम का बड़ा एलान

Middle East Crisis | एक्शन में उड्डयन मंत्रालय! पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बीच हवाई परिचालन और सुरक्षा पर बड़ी अपडेट

West Asia Conflict | पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे 1,000 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान