कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर रेखा गुप्ता ने की बड़ी बैठक, बोलीं- सभी सुविधाएं मुहैया कराएगी सरकार

By अंकित सिंह | Jun 17, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। रेखा गुप्ता ने बैठक के बाद कहा कि कांवड़ लेकर दिल्ली आने वाले लाखों शिवभक्तों पर सरकार विशेष ध्यान देगी। उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पिछली सरकारों के समय में सहायता और व्यवस्थाओं में जो अनियमितताएं होती थीं, उन्हें दूर करने की दिशा में सरकार काम करेगी। सरकार सभी सुविधाएं मुहैया कराएगी। कांवड़ शिविर जुलाई से शुरू होंगे और शिवरात्रि तक चलेंगे।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर चर्चा की

इससे पहले रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी को स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में देश में सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहती है। उन्होंने यहां तीस हजारी में एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इस मौके पर गुप्ता ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया, परीक्षणों की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को सौंपने के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया। क्लीनिकों के लिए किराए पर जगह लेने में भी भ्रष्टाचार हुआ।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है