रेखा गुप्ता बोलीं- PM Modi ने बिना छुट्टी लिए देश की सेवा की, बनाया नया रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर बुधवार को उत्तरी दिल्ली की किशनगंज गौशाला का दौरा किया और एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि आज वह (मोदी) सबसे लंबे समय तक पद रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं और वह बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए, देश की सेवा कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि करोड़ों लोग प्रधानमंत्री मोदी के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है।

गुप्ता ने कहा, इस अवसर पर मैं देश की महिलाओं की ओर से भी उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। मोदी ने 10 जून को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

प्रमुख खबरें

30 September History: लातूर Earthquake और बाबरी मस्जिद फैसले समेत इस तारीख की अहम घटनाएं

Ballia Court ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी जावेद को 25 साल कारावास की सजा सुनाई

Asian Games में भारत का कमाल, कंपाउंड तीरंदाजी में मिक्स्ड और महिला टीम ने जीते Gold

US Dollar के मुकाबले रुपया 3 पैसे फिसलकर 95.97 के स्तर पर पहुंचा