By रेनू तिवारी | Feb 13, 2020
बॉलीवुड में विनोद मेहरा ने अपनी लाजवाब एक्टिंग से सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। विनोद मेहरा की आज 75वीं जयंती है। पंजाब के अमृतसर में 13 फरवरी 1945 में जन्में विनोद मेहरा 45 साल की उम्र में ही दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गये। विनोद मेहरा सिनेमा के सफल कलाकारों में से एक थे। उन्होंने ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत 1971 में फिल्म 'ऐलान' से की थी। ऐलान की सफलता के बाद विनोद मेहरा ने लगातार फिल्में की और एक दशक में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। विनोद मेहरा की एक फिल्म ऐसी थी जो उनकी मौत के तीन साल बाद रिलीज हुआ। उस फिल्म का नाम 'गुरुदेव' था। इतनी कम उम्र में विनोद मेहरा ने एक्टिंग के साथ-साथ कई फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया।
एक रिपार्ट के अनुसार ये कहा जाता है कि जह रेखा और विनोद शादी करके मुंबई पहुंचे थे तो रेखा ने जैसे ही विनोद की मां के पैर छूने चाहे तो मां ने रेखा को पीछे कर दिया और गुस्से में वह रेखा को चप्पल से मारने जा रही थी तभी विनोद मे मां को ऐसा करने से रोक दिया। ये बात रेखा का काफी बुरी लगी थी। विनोद और रेखा के बीच इस बात को लेकर काफी बहस होती थी। रेखा और विनोद मेहरा की जोड़ी को फिल्मों में खूब पसंद किया जाता था। दोनों ने साथ में अनजाना सफर, बिंदिया चमकेगी जैसी कई सुपरहिट फिल्में की। बॉलीवुड इडस्ट्री में विनोद मेहरा अपनी तीन शादियों के लिए जाने जातें थे।
इसे भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने किसके लिए करवाए कर्ली हेयर, क्या बॉयफ्रेंड है वजह?
रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा ने 1988 में किरण नाम की लड़की से शादी की थी। किरण और विनोद के दो बच्चे हुए- बेटा रोहन और बेटी सोनिया। ये दोनों ही आज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. शादी के दो साल बाद यानि साल 1990 में महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा का निधन हो गया था।