भारत दौरे से बाहर होने के बाद हेजलवुड बोले, विश्राम काफी लाभदायक रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

सिडनी। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चोट के कारण तीन सप्ताह के विश्राम को ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से पहले मुश्किलों के बावजूद लाभदायक करार दिया। हेजलवुड की अपनी सटीक गेंदबाजी के कारण अक्सर ग्लेन मैकग्रा से तुलना की जाती है। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था। 

उन्होंने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ ने कहा कि यह इस (भारत) दौरे को देखते हुए मुश्किलों के बावजूद लाभकारी रहा। मैं बीबीएल के दो मैचों में अपने प्रदर्शन से खुश हूं और मुझे खुशी है कि मुझे सीमित ओवरों के दो मैच खेलने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया अपने आगामी दौरे में तीन वनडे मैच खेलेंगे। इनमें से पहला मैच 14 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम