भदोही में नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2025

भदोही जिले की ज्ञानपुर थाना पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का यौन उत्पीड़न करने और धमकी देने के आरोप में उसके मौसा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मांगलिक ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसके मौसा अक्सर उसके घर पहुंच जाते थे और अश्लील वीडियो देखने को मजबूर करने के साथ ही अश्लील हरकतें करते थे।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इसे लेकर 30 जनवरी को जिले के ज्ञानपुर थाने में तहरीर दी थी। मांगलिक ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ रणविजय सिंह (44) के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज