यूपी में हटाए जाएंगे ग्राम प्रधानों के रिश्तेदार‘ग्राम रोजगार सेवक’

By अजय कुमार | Jul 27, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आदेश जारी किया है कि ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवक यदि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के निकटतम संबंधी अथवा परिवार से हैं तो वह हटाए जाएंगे। इन पंचायतों में नए रोजगार सेवक का चयन किया जाएगा।  अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने ऐसे ग्राम रोजगार सेवकों को हटाने का निर्देश जिलों के जिलाधिकारी और जिला कार्यक्रम संयोजक को दिए हैं,लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि पुराने रोजगार सेवक के अनुभव का फायदा उठाने  के लिए पुराने ग्राम रोजगार सेवक को पास के किसी दूसरे ग्राम पंचायत में वहां की पंचायत की सहमति से नियुक्ति की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख