'राम सेतु' की रिलीज डेट आई सामने, अक्षय कुमार ने शेयर की फिल्म की पहली झलक | RamSetu Official Teaser

By रेनू तिवारी | Sep 26, 2022

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार-स्टारर राम सेतु 2022 की दिवाली पर सिनेमाघरों में हिट होने वाली है। फिल्म का टीजर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया हैं। फिल्म में रामसेतु को बचाने के लिए अक्षय कुमार एक मिशन चलाते नजर आ रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। राम सेतु में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अक्षय ने अब फिल्म को लेकर एक रोमांचक अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अभिनेता ने खुलासा किया कि राम सेतु फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की हैं। जल्दी ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

राम सेतु का निर्देशन फिल्म निर्माता अभिषेक शर्मा ने किया है। अक्षय जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा के साथ नजर आएंगे। राम सेतु एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है जो एक पुरातत्वविद् का अनुसरण करता है जो यह जांचता है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविकता। यह फिल्म अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ-साथ अमेजन प्राइम वीडियो, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित है। यह इस साल 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

अ

अक्षय ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए ट्वीटर पर लिखा-  राम सेतु की पहली झलक…just for you. Made this with a lot of love, hope you like it. बताना ज़रूर 

यहां देखें फिल्म का टीजर

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक