रिलांयस इंडस्ट्रीज और अन्य ऊर्जा कंपनियों ने हाइड्रोजन गठजोड़ बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई में कई वैश्विक ऊर्जा और औद्योगिक कंपनियां मंगलवार को ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव को लेकर नया संगठन बनाने के लिये एक मंच पर आयीं। यह संगठन इंडिया एच2 एलायंस (आईएच2ए) कहलाएगा। इसका मकसद देश में शुद्ध रूप से शून्य कार्बन ऊर्जा का रास्ता तैयार करने के लिये हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी के वाणिज्यिकरण में मदद करना है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 संक्रमण के डर से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुस्ती: सर्वेक्षण

इसके अलावा हाइड्रोजन का उपयोग करने वाले औद्योगिक संकुलों तथा हाइड्रोजन युक्त ईंधन बैटरी के जरिये परिवहन व्यवस्था के विकास में भी मदद करेगा। हालांकि, बयान में मंच के अन्य संस्थापक सदस्यों के नाम नहीं बताये गये हैं। यह संगठन औद्योगिक संकुलों, रिफाइनरीज, उर्वरक, सीमेंट, बंदरगाह और लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देगा।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा