रिलायंस जियो त्रिपुरा में आईटी क्षेत्र में निवेश करने को उत्सुक: माणिक साहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2025

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि रिलायंस जियो राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने के लिए उत्सुक है। कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और आईटी क्षेत्र में राज्य की संभावनाओं पर चर्चा की।

साहा ने फेसबुक पर लिखा कि उन्होंने पहले मुंबई और असम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी से मुलाकात की थी और उनसे विकसित त्रिपुरा के हमारे नजरिये का समर्थन करने के लिए अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के व्यापार प्रमुख के नेतृत्व में एक दल ने आईटी और आईटी आधारित सेवाओं, डेटा केंद्रों के अलावा प्राकृतिक गैस की खोज तथा उर्वरक उत्पादन, पेट्रोलियम, बांस से एथनॉल बनाने, रबर की लकड़ी के फर्नीचर, कृषि-खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए राज्य का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खास तौर पर आईटी क्षेत्र के लिए उनका उत्साह बहुत ज्यादा रहा।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप