Reliance Jio ने किया स्पेक्ट्रम का भुगतान, 30791 करोड़ रुपये चुकाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

नयी दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार को कहा कि मार्च 2021 से पहले नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम पर देनदारियों का पूरी तरह से निपटान करते हुए उसने दूरसंचार विभाग को अर्जित ब्याज समेत 30,791 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी ने एक बयान जारी करके कहा कि वर्ष 2014, 2015, 2016 में जियो ने स्पेक्ट्रम हासिल किया था, साथ ही 2021 में भारती एयरटेल लिमिटेड से भी जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदा था। कंपनी ने इन सभी देनदारियों का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने इन नीलामियों और सौदों में 585.3 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था। बयान में कहा गया, ‘‘कंपनी का अनुमान है कि समय से पहले भुगतान करने से केवल ब्याज पर ही सालाना 1,200 करोड़ रूपये की बचत होगी।’’

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw