By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2018
हैदराबाद। नयी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की मौजूदा वित्तवर्ष में 75,000 से 80,000 लोगों को भर्ती करने की योजना है। कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी संजय जोग ने यहां एक कार्यक्रम के अवसर पर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। कंपनी द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में की जाने वाली भर्तियों के बारे में एक सवाल के जवाब में जोग ने कहा, ‘इस समय लगभग 1,57,000 लोग हैं। मैं कहूंगा कि 75,000 से 80,000 लोग और आएंगे।’
उन्होंने कहा कि संदर्भ आधार पर नियुक्तियों का हिस्सा करीब 60 से 70 प्रतिशत तक है। इस मामले में कालेज से नाम आना और कर्मचारियों के जरिये नाम भेजा जाना नियुक्ति में योगदान करने वाले दो प्रमुख स्रोत हैं।