नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को राहत, पाक कोर्ट ने दी जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

लाहौर। पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को धनशोधन के एक मामले में सोमवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति अली बकर नजाफी की अध्यक्षता वाली लाहौर उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय एक पीठ ने धनशोधन के चौधरी शुगर मिल मामले में मरियम को जमानत दे दी। अदालत ने मामले में 31 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मरियम ने ‘‘मानवीय आधार’’ पर मामले में अपनी जमानत याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि उनके पिता की हालत ‘‘गंभीर’’ है और वह अपने पिता की देखभाल करना चाहती है।

सभी तीनों बहन भाई-हुसैन, हसन और अस्मा लंदन में है। पाकिस्तानी जवाबदेही अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में शरीफ के दोनों बेटों को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। एलएचसी के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने गुण-दोष के आधार पर मरियम को जमानत दी है न कि मानवीय आधार पर। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मरियम को जमानत दी।

इसे भी पढ़ें: नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए 1100 भारतीय सिख श्रद्धालु पहुंचे पाकिस्तान

उन्होंने बताया कि अदालत ने यह भी कहा कि वह एक महिला हैं और उनके खिलाफ धनशोधन के आरोप साबित नहीं होने तक उन्हें सलाखों के पीछे नहीं डाला जा सकता है। उन्हें अदालत में अपना पासपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। मरियम एवनफिल्ड भ्रष्टाचार मामले में भी जमानत पर है । इस मामले में उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम को चौधरी शुगर मिल के धनशोधन मामले में अगस्त के पहले सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना