ट्रेड वॉर पर राहत, ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने की समय सीमा बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाये जाने के प्रस्ताव को 15 दिन के लिये टाल दिया है। ट्रंप ने बुधवार की रात कहा कि उन्होंने 250 अरब डालर मूल्य के चीनी सामान पर एक अक्टूबर से आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया था। इस समयसीमा को बढ़ाकर 15 अक्टूबर किया जाता है। 

राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा कि चीन के उप-प्रधानमंत्री लिऊ ही के आग्रह और चीन के एक अक्टूबर को 70वीं वर्षगांठ मनाये जाने को देखते हुए हमने 250 अरब डॉलर मूल्य के आयातित सामान पर शुल्क 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को एक अक्टूबर के बजाए 15 अक्टूबर से लागू करने का निर्णय किया है।’’ उन्होंने इसे चीन के प्रति सौहार्दपूर्ण रख करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान को चेताया, लेकिन प्रतिबंध हटाने की संभावना से इनकार नहीं

बातचीत के लिये चीन के वरिष्ठ अधिकारी अक्टूबर की शुरूआत में यहां पहुंचेंगे। पिछले वर्ष से दोनों देश व्यापक व्यापार सौदे पर काम कर रहे हैं। इससे न केवल व्यापार संतुलन की समस्या दूर होगी बल्कि बौद्धिक संपदा की चोरी और चीन में अमेरिकी कंपनियों को दबाये जाने की समस्या का भी समाधान होगा।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश