बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत, पुनर्वास कार्य जारी: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य जोरशोर से चल रहा है और पैसों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने हुबली में पत्रकारों से कहा कि उनका प्रशासन बाढ़ पीड़ितों से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘बाढ़ के चलते लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले की ही तरह उन्हें राहत मुहैया करायी जायेगी। मैंने जिला उपायुक्तों को बाढ़ पीड़ितों को सहायता मुहैया करने का निर्देश दिया है। इसके लिये राशि जारी कर दी गई है।’’ येदियुरप्पा ने कहा कि कोष की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने अगस्त में बाढ़ के दौरान सरकार द्वारा शुरू किये गये राहत उपायों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिये पांच लाख रुपये और तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए कर्नाटक में लाभदायक: BS येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने कहा कि क्षतिगस्त मकानों के लिये पांच लाख रुपये में से एक लाख रुपये पहले ही जारी की जा चुकी है और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिये एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके लिये 1,200 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। वहीं, इस हफ्ते राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गयी तथा बुधवार तक 10,038 मकानों को नुकसान पहुंचा। 

प्रमुख खबरें

राम भक्तों पर गोली चलाने वाले.... Hathras में CM Yogi का Akhilesh Yadav पर वार

Seychelles ने PM Modi को सर्वोच्च सम्मान Guardian of the Blue Horizon से नवाजा

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में Senior पदों पर बंपर भर्ती, नहीं लगेगी कोई Application Fee

Skin Care: आज भी इन ब्यूटी मिथ्स को सच मानती हैं ज्यादातर महिलाएं, जानिए