धर्म को राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए : स्वामी प्रसाद मौर्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि धर्म आस्था का विषय है और इसे राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। मौर्य ने बृहस्पतिवार शाम जिले के गुलाब नगरी के नाम से मशहूर सिकन्दरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को अब्बा जान , चाचा जान व भाई जान जैसी बातों से कोई मतलब नहीं है वह आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के पास जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों व विकास योजनाओं के आधार पर जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने सुराज का बताया मतलब, बोले- न खाऊंगा और न खाने दूंगा

भाजपा को अब्बा जान , चाचा जान व भाई जान जैसी बातों से कोई मतलब नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल उत्तर प्रदेश में नाकाम हो गया है और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस,सपा व बसपा को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उनके विकास व कल्याणकारी योजनाओं की ही चर्चा है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला