राजस्थान में स्कूल व कॉलेज समेत धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर 15 जनवरी तक रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में स्कूल, कॉलेज के अलावा राजनीतिक, सामाजिक, खेलकूद, मनोरंजन और धार्मिक आयोजनों पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी है। वहीं, 13 शहरों में रात का कर्फ्यू 15 जनवरी तक जारी रखने का निर्णय लिया है। गृह विभाग की ओर से शनिवार देर शाम जारी एक जनवरी से 15 जनवरी तक के दिशा निर्देशों के अनुसार, निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन को 15 जनवरी तक जारी रखने के साथ-साथ 13 जिलों कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर,पाली, टोंक, सीकर ओर गंगानगर में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू को 15 जनवरी तक जारी रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: महामारी में अखिलेश यादव वैक्सीन पर क्यों कर रहे हैं राजनीति? सरकार ने किया का पलटवार

स्कूलों में 50 प्रतिशत शिक्षक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को ऑनलाइन पढ़ाई और टेली काउंसलिंग के लिये प्रोटोकाल के तहत स्वीकृति दी गई है। इसके मुताबिक, कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को (निषिद्ध क्षेत्र के बाहर) उनके शिक्षकों से दिशा-निर्देश लेने की अनुमति होगी और उसके लिये छात्रों के अभिभावकों की स्वीकृति लेनी होगी। इसी तरह सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लैक्स, मनोरंजन पार्क और अन्य गतिविधियां 15 जनवरी तक बंद रहेंगी। शादी विवाह के लिये संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट की पूर्व सूचना के आधार पर सामाजिक दूरियों और मास्क लगाने की कड़ाई से पालना के साथ अधिकतम 100 लोगों को अनुमति दी गई है जबकि अंतिम संस्कार के लिये समस्त दिशा-निर्देशों की पालना के साथ 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश