योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा

By अंकित सिंह | Apr 19, 2022

हाल में ही देखें तो रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न इलाकों में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा की खबरें आई हैं। इसको लेकर खूब राजनीति भी हो रही है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है ।योगी सरकार के फैसले के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाली जाएगी। इसको लेकर सरकार की ओर से एक आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही शोभा यात्रा निकालने से पहले आयोजकों से शांति सौहार्द कायम रखने के लिए शपथ पत्र भी मांगा जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए। हाल में हुई हिंसा के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में धार्मिक आयोजनों को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतने को भी कहा है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि सड़क पर कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है और ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। 

प्रमुख खबरें

पटना के Gandhi Maidan में AISA और RYA का प्रदर्शन, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग

Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर की MP-MLA Court 26 अक्टूबर को सुनाएगी फैसला

Pumpkin से बनाएं 5 स्वादिष्ट Recipes, सूप और चीले से लेकर Halwa तक बदलें स्वाद

फ़ोन ज़ब्त, वकील से मिलने की इजाज़त नहीं: दास और रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस पर CJP के आरोप