कर्नाटक के भटकल में मवेशियों के अवशेष मिले, पुलिस जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2025

उत्तर कन्नड़ जिले में भटकल की मुग्दम कॉलोनी के वन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मवेशियों की हड्डियां पाई गई हैं, जिसके बाद स्थानीय समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया है और कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों में हड्डियों समेत अवशेष पहाड़ी पर बिखरे पड़े मिले हैं।

उन्होंने दावा किया कि बाद में नगरपालिका कर्मचारियों ने हड्डियों को इकट्ठा किया और उन्हें एक कूड़ेदान में फेंक दिया। अवशेषों की संख्या को देखते हुए, इस गतिविधि के पीछे एक संगठित नेटवर्क की संलिप्तता के बारे में संदेह जताया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें शिकायतें मिली हैं और वे जांच कर रहे हैं एक पुलिस सूत्र ने कहा, ‘‘हमें खबरों की जानकारी है और हम घटना की जांच कर रहे हैं। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

हिंदू जागरण वेदिके के शीर्ष पदाधिकारी मोहन गौड़ा ने बेंगलुरू से ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह अस्वीकार्य है; स्थानीय विधायक, नागरिक प्राधिकारी और अधिकारी इस अवैध कृत्य की ओर आंखें कैसे मूंद सकते हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में गोहत्या विरोधी कानून अब भी लागू है, और इस पर पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय नगर निकाय कार्रवाई कर सकते हैं। हम जल्द ही जिला अधिकारियों से मिलेंगे और उनसे कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार