Manish Sisodia को याद कर भावुक हुए केजरीवाल, कहा- भाजपा ने उन्हें फ़र्ज़ी मुक़दमे करके जेल में डाला है

By अंकित सिंह | Jun 07, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक शैक्षणिक संस्थान के उद्घाटन के मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को याद करते हुए भावुक हो गए। मुख्यमंत्री बाहरी दिल्ली के बवाना के दरियापुर गांव में स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें झूठे मामले दर्ज कर जेल में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मनीष जी ने अच्छे स्कूल नहीं बनाए होते, तो वे उन्हें जेल में नहीं डालते। वे शिक्षा क्रांति को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम शिक्षा क्रांति को खत्म नहीं होने देंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: ईडी, CBI के छापे में 90% अभियुक्त विपक्ष के कैसे हैं, दिल्ली के अध्यादेश पर समर्थन को लेकर चिदंबरम बोले- खड़गे देंगे जवाब


केजरीवाल का दावा

जब बवाना आता था, लोग कहते थे कि Girls School ठीक करा दो। मैं वादा करके गया था। वादा दोगुना पूरा हुआ। अब स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस खुल गया है जिसमे बड़े-बड़े निजी स्कूल से नाम कटाकर बच्चे आते हैं। लड़कियों के स्कूल की भी नई इमारत तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं आईआईटी खड़गपुर में पढ़ा था, मेरी ट्यूशन शुल्क 32 रुपये थी। देश ने मुझे अभियंता बनाने के लिए ख़र्च किया। आज मेरा फ़र्ज़ है और मैंने ठाना है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दूँ। मैं हिसार के सबसे अच्छे स्कूल में पढ़ा। ये बवाना का सरकारी स्कून उस स्कूल से भी बहुत अच्छा है।

प्रमुख खबरें

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक