Remo DSouza Birthday: इंडस्ट्री के टॉप कोरियोग्राफर में शुमार हैं रेमो डिसूजा, आज मना रहे 51वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Apr 02, 2025

बॉलीवुड के कामयाब कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज यानी की 02 अप्रैल को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। आज हर कोई उनको अपना गुरु मानता है। रेमो डिसूजा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। उनको कई दिनों भूखे पेट भी सोना पड़ा है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर रेमो डिसूजा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बेंगलुरु में 02 अप्रैल 1974 को रेमो डिसूजा का जन्म हुआ था। उनको बचपन से ही डांस का शौक था। लेकिन रेमो ने अपने घरवालों से यह इच्छा बाद में साझा की। फिर 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने घरवालों से कहा कि वह डांसिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन रेमो को परिवार की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं उनके पिता इसके बिलकुल खिलाफ थे। क्योंकि वह रेमो डिसूजा को पायलट बनाना चाहते थे। लेकिन रेमो की मां ने उनकी इच्छा को समझा और उनको डांस स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

रिजेक्शन का किया सामना

बता दें कि शुरूआत में रेमो डिसूजा को काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और वह काम के सिलसिले में पहली बार कोरियोग्राफर अहमद खान के पास गए। लेकिन यहां पर रेमो ने रिक्वेस्ट किया कि उनको लुक्स की वजह से नहीं बल्कि डांसिंग स्किल्स के बेस पर सेलेक्ट किया जाए। रेमो ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। आज के समय में वह इंडस्ट्री का टॉप एक्टर्स के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला। 

हालांकि रेमो डिसूजा की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन रेमो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेमो डिसूजा कई सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं। उनको तमाम अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही वह डांस प्लस, डांस चेम्पियन, डांस इंडिया डांस, नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Champions League: रेफरी का एक फैसला Arsenal पर पड़ा भारी, Atletico के खिलाफ जीता हुआ मैच हुआ ड्रॉ

Thomas Cup 2026 का असली रोमांच शुरू, Quarter Final में भारत समेत इन Teams पर सबकी नजर

Israel ने भारत को दिया बहुत बड़ा सीक्रेट, बदल जाएगा कश्मीर!

Chanakya West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में खिलेगा कमल,टुडे चाणक्य के पोल में बीजेपी को 192 सीटें मिलने का अनुमान