रक्षाबंधन की तिथि को लेकर चल रही अफवाहों और भ्रम का निवारण

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 08, 2022

वर्ष 2022 में श्रावण पूर्णिमा 11 अगस्त 2022 गुरुवार को मनाई जानी है। विभिन्न लोगों का कहना है कि उस दिन ज्योतिष के अनुसार भद्रा है, जो कि अशुभ है। परंतु 11 अगस्त 2022 की पूर्णिमा को संपूर्ण दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा और चंद्रमा के मकर राशि में होने से भद्रा का वास इस दिन पाताल लोक में रहेगा। पाताल लोक में भद्रा के रहने से यह शुभ फलदायी रहेगी। इसलिए पूरे दिन सभी लोग अपनी सुविधा के अनुसार अच्छे चौघड़िए और होरा के अनुसार राखी बांधकर त्योहार मना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस बार रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, 11 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

भद्रा जिस लोक में रहती है वही प्रभावी रहती है। इस प्रकार जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होगा तभी वह पृथ्वी पर असर करेगी अन्यथा नहीं। जब भद्रा स्वर्ग या पाताल लोक में होगी तब वह शुभ फलदायी कहलाएगी।

11 अगस्त को 11:38 प्रातःकाल में पूर्णिमा तिथि लगने के उपरांत ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार जिनमें मुहूर्त चिंतामणि, जयपुर का श्री जयमार्तंड पंचांग आदि के अनुसार भद्रा का पाताल लोक (नागलोक) में वास शुभ फलदायी होता है। आमजन किसी भी अफवाह और आधी अधूरी जानकारी से भ्रमित ना हो और पूर्ण उल्लास एवं आनंद के साथ संपूर्ण दिन का पर्व रक्षाबंधन मनाएं। आपसे आग्रह है, आप यह संदेश सभी को अग्रेषित कर सभी के सुख और आनन्द में वृद्धि करें और अनर्गल अफवाहों पर लगाम लगाएं।

प्रमुख खबरें

Dragon से दो-दो हाथ के बाद India-China के बीच सीमा मुद्दों पर हुआ संवाद, परिणाम में सामने आई बड़ी बात

Health Tips: Diabetes ही नहीं Heart और Kidney डिजीज का संकेत है Nocturia, रात में बार-बार पेशाब आने को न करें इग्नोर

UPI Transaction Charges 2026 | क्या UPI का इस्तेमाल करना होगा महंगा? जानें नए संशोधन बिल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रुख

भारत की बेटियां संभाल रहीं युद्ध की कमान, Bhawana Kanth बनीं देश की पहली Top Gun Pilot, Captain Shivani Sehrawat ने संभाला Army Chief के ADC का पद