Astrology Tips: Negative Energy को कहें Bye-Bye! घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, Feng Shui के ये Tips हैं अचूक

By अनन्या मिश्रा | Jun 09, 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी हर कोई अपने जीवन में सुख-शांति और पॉजिटिविटी चाहता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में आर्थिक तंगी या तनाव बना रहता है। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में माना गया है कि हमारे आसपास की वस्तुएं और दिशाएं हमारे जीवन में गहरा असर डालती हैं। लेकिन अगर आप घर में फेंगशुई के कुछ आसान और छोटे नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेंगशुई के अनुसार आपके घर का सेटअप कैसा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 9 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 9 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आपका बिस्तर हमेशा व्यवस्थित होना चाहिए। जिससे कि लेटते समय आपको कमरा का मुख्य दरवाजा साफ दिखाई देता है। लेकिन पैर दरवाजे की सीध में न हों। बेडरूम में हमेशा हल्की रोशनी और हल्के व शांत रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने वाली चीजें

अगर आपके घर में बिना किसी कारण अक्सर ही लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो इसके लिए फेंगशुई में कुछ असरदार चीजें रखने की सलाह दी गई है। इसमें कपूर, कछुए की मूर्ति और सुगंधित मोमबत्तियां और क्रिस्टल बॉल शामिल हैं। इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे घर के सदस्यों की बीच तालमेल बेहतर होता है। वहीं घर में रंग-बिरंगी मछलियों का एक्वेरियम या बहते पानी का फव्वारा रखना सौभाग्य को आकर्षित करता है। 

घर में रखें ये पौधे

फेंगशुई में सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत पेड़-पौधों को माना गया है। ऐसे में अगर आप घर में बांस का पौधा रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। इसको घर के उसी स्थान पर रखना चाहिए, जहां सभी सदस्य एक साथ बैठते हों। वहीं घर में मनी प्लांट और जेड प्लांट भी रख सकते हैं। इनको रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। इन पौधों को घर में लगाने से वित्तीय स्थिरता बनी रहती है।

भूलकर भी घर में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

जिस तरह से कुछ चीजें भाग्य को बदल सकती हैं, ठीक उसी तरह घर में रखी कुछ चीजें दुर्भाग्य की वजह बन सकती हैं। फेंगशुई के मुताबिक पाइप या नल से पानी टपकना सीधे तौर पर धन की बर्बादी को दिखाता है। इसलिए इसको फौरन ठीक करवा लेना चाहिए।

वहीं घर में चटके हुए बर्तन, टूटा आईना, टूटी हुई घड़ी या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को भी हटा देना चाहिए। क्योंकि यह चीजें आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है। वहीं फटे और खराब हो चुके जूतों को भी घर में जमा करके नहीं रखना चाहिए। इससे भी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

प्रमुख खबरें

सासामूसा चीनी मिल के किसानों को बड़ी राहत, गन्ना मंत्री संजय कुमार बोले- 43 करोड़ के भुगतान से फिर चालू होगी मिल

K-Pop और पंजाबी बीट्स का महामिलन! Guru Randhawa और LE SSERAFIM का BOOMPALA रीमिक्स रिलीज

Bollywood Wrap Up | Shraddha Kapoor Eetha Release Date | Sunny Deol Batwara 1947 First Look | Deepika Padukone- Ranveer Singh spotted at new Home

भारत की न्यूक्लियर डॉक्टरेन में बड़ा बदलाव, SIPRI की रिपोर्ट देख कांप उठेगा पाकिस्तान!