रवि शास्त्री का आलोचकों को जवाब, यह टीम अंधेरे में तीर नहीं चलाती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2019

सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला में जीत के बाद अपने चिर-परिचित अंदाज में आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि सैकड़ो मील दूर से आने वाली नाकारात्मक प्रतिक्रिया ‘ बंदूक की गोली के धुंए’ की तरह उड़ गयी। टेस्ट श्रृंखला में जीत के बाद शास्त्री ने दिग्गज सुनील गावस्कर सहित उन सभी आलोचकों पर निशाना साधा जिन्होंने टीम के चयन और अभ्यास कार्यक्रम पर सवाल उठाया था।

यह भी पढ़ें: जीत के बाद कप्तान कोहली ने कहा, यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है

रविवार को चौथे दिन के खेल के बाद टेलीविजन चर्चा के दौरान मुरली कार्तिक ने कहा कि पर्थ में मिली हार टीम के लिए खतरे की घंटी की तरह थी। जिस पर गावस्कर ने कहा था, ‘‘ खतरे की यह घंटी कैसे बजी? क्योंकि हजारों मील दूर से उसकी आलोचना की गयी जिसने टीम को जगाने का काम किया।’’

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन