चिदंबरम ने रेपो दर में कटौती का किया स्वागत, बोले- EMI पर RBI का फैसला अस्पष्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कोरोना संकट के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में कटौती के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया और साथ ही आरोप लगाया कि कर्ज पर किश्तों के भुगतान की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला स्पष्ट नहीं है, जिससे कर्ज लेने वालों को निराशा होगी। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं रेपो रेट में कटौती के आरबीआई के फैसले और अधिक नकदी प्रदान करने के लिए उठाए कदमों का स्वागत करता हूं। बहरहाल, ईएमआई की तिथि आगे बढ़ाने पर आरबीआई का निर्देश अस्पष्ट है और यह अधूरे मन से किया गया है। मांग यह है कि सभी ईएमआई के भुगतान की तिथियां स्वत: आगे बढ़नी चाहिए।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘मैंने सुझाव दिया था कि सभी तिथियों को 30 जून तक बढ़ाया जाए।अब कर्ज लेने वालों को बैंकों पर निर्भर बना दिया गया है और वे निराश होंगे।’’ गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती सहित कई निर्णयों की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि कर्ज की ईएमआई चुकाने में 3 महीने की छूट मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

Hindu Puja Rules: खड़े होकर पूजा करने से भटकता है मन, आरती के लिए खड़े होना जरूरी

दुनिया को रिकॉर्ड तोड़ तेल बेच रहा भारत, रिलायंस ने किया बड़ा खेल!

दलित छात्रा पर जातिसूचक टिप्पणी के मामले में Kerala की मंत्री KA Thulasi ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Ahoi Ashtami 2026: रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में 1 नवंबर को रखा जायेगा अहोई अष्टमी व्रत