नेपाल-भारत संबंधों पर ‘प्रख्यात व्यक्तियों के समूह’ की रिपोर्ट दोनों प्रधानमंत्रियों को सौंपी जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

काठमांडू। नेपाल-भारत संबंधों पर ‘प्रख्यात व्यक्तियों के समूह’ के एक सदस्य ने मंगलवार को कहा कि इस समूह ने निर्णय लिया है कि द्विपक्षीय गठजोड़ के लिए भविष्य की रूपरेखा तय करने वाली उनकी संयुक्त रिपोर्ट दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को सौंपी जाएगी। इस समूह का गठन जनवरी 2016 में किया गया था और इसका उद्देश्य नेपाल-भारत दोस्ती समझौता 1950 समेत द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पक्षों की समीक्षा करना था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी स्कूल में बच्चों का कत्लेआम! टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत

समूह के सदस्य ने कहा कि लगभग साढ़े तीन साल काम करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है जो नेपाल और भारत के प्रधानमंत्रियों को जल्दी ही सौंपी जाएगी। समूह के नेपाल समन्वयक भेख बहादुर थापा ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों की सरकारों को सौंपे बिना इसे समन्वयकों की जिम्मेदारी पर छोड़ना उचित नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व

US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी